Posts

Showing posts from February, 2020

लारेस पुरस्कार जीतने के बाद भावुक हुए सचिन

Image
वर्ल्ड कप जीत रो पड़े थे सचिन साल 2011 में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) अपने छठे विश्व कप में खेलते हुए विश्व खिताब जीतने वाली टीम के सदस्य बने थे. भारतीय टीम के सदस्यों ने इसके बाद तेंदुलकर को कंधे में उठाकर मैदान का 'लैप ऑफ ऑनर' लगाया था और इस दौरान इस दिग्गज बल्लेबाज की आंखों से आंसू गिर रहे थे. सम्मान पाकर भावुक हुए सचिन बर्लिन में ट्रॉफी लेने के बाद तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने कहा, 'यह शानदार है. विश्व कप जीतने की भावना को शब्दों में बयान करना संभव नहीं था. यह कितनी बार होता होगा जब किसी प्रतिक्रिया में लोगों की भावनाएं मिलीजुली न होती हों. ऐसा तो बहुत ही कम होता है जब पूरा देश जश्न मनाता हो.